बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से सबको प्रभावित करने वाले विकी कौशल आज यानी 16 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विकी बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। आज विकी कौशल का नाम मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
विकी कौशल अपनी एक्टिंग से तो फैंस का दिल जीत ही रहे हैं, लेकिन अब वह अपने नए लुक से भी सभी को काफी इम्प्रेस कर रहे हैं। विकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनका लुक एकदम अलग दिख रहा है। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए मसान एक्टर ने लिखा- “मैं जानता हूं कि हम बेहतर कर सकते हैं, मुझे पता है कि हम एक व्यक्ति के रूप में बेहतर हैं, मुझे पता है कि हम अपनी जीभ पर कोई बुराई लाए बिना बेहतर कर सकते हैं।

एक फोटो विकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें वह जिम में खूब पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जो दूसरी फोटो उन्होंने फीड में पोस्ट की है, उसमें उनका साइड प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। वह जिम में बैठे हुए हैं और बहुत ही प्रमुख रूप से अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
विकी कौशल ने 2010 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में असिस्टेंट का काम किया था। इसके बाद साल 2012 में विक्की को अनुराग कश्यप को प्रोडक्शंन के तहत बनी फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ और साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में छोटे रोल में नजर आए।