1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर शेयर की जानकारी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर शेयर की जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर शेयर की जानकारी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। उपराष्ट्रपति के सचिवालय के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा गया है कि उनका 29 सितंबर की सुबह रूटीन कोरोना टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उनकी एसिंप्टोमेटिक हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। उपराष्ट्रपति होम क्वारनटीन में हैं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा की हाल ही में जो भी लोग आये है वो अपना कोरोना टेस्ट करवा ले।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की पत्नी ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट कराया गया है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उपराष्ट्रपति की पत्नी एहतियातन के तौर पर खुद को होम आइसोलेशन किया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...