1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. VHP नेता चंपत राय और नृत्य गोपाल दास राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे शामिल

VHP नेता चंपत राय और नृत्य गोपाल दास राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
VHP नेता चंपत राय और नृत्य गोपाल दास राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे शामिल

दिल्ली में बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होने वाली है, इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एवं उसकी देखरेख को लेकर फैसला किया जाएगा लेकिन इस बैठक से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि महंत नृत्य गोपाल दास और वीएचपी नेता चंपत राय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल कर लिए गए हैं।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया जा सकता है। महंत नृत्यगोपाल दास राम मंदिर आंदोलन में सक्रिया भूमिका निभाने वाले लोगों में से एक हैं। वे लगातार मंदिर निर्माण के लिए होने वाले कार्यों में अगुवा की भूमिका निभाते रहे हैं। इनकी अगुवाई में लंबे समय से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी एकत्र किया जाता रहा है। नृत्य गोपाल दास बाबरी विध्वंस के आरोपी हैं लखनऊ के सीबीआई कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है।

बताते चले कि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली में ग्रेटर कैलाश-1 स्थित कार्यालय में बुलाई गई है। इस दौरान आम जनता से धन का सहयोग लेने जैसे मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। ट्रस्ट इस पर भी विचार करेगा कि निर्माण कार्य के दौरान रामलला की मूर्ति कहां रखी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...