रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
आंध प्रदेश : देश में आमतौर पर कई ऐसे लोग मिल जाते है, जिन्हें पढ़ने- लिखने के बावजुद रोजगार नहीं मिल पाता । जिसके चलते उन्हें या तो बेरोजगार रहना पड़ता हैं या फिर कोई छोटा-मोटा काम करके काम चलाना पड़ता है । ठीक ऐसा ही एक मामला आंधप्रदेश से सामने आया है । लेकिन अचानक से उस इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी । मामला आंधप्रदेश का है । जहां एक तरफ सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका और नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है । वहीं दूसरी तरफ एक सब्जी वाले को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने की बड़ी खबर सामने आयी है ।
यह भी पढ़ें: 17 साल बाद ज़िंदा मिला हत्या का दोषी, पुलिस रह गई दंग, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान !
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शेख बाशा को पार्षद का चुनाव लड़ने का मौका दिया । जिसके बाद पार्टी को रायचोटी नगर पालिका से भारी जीत मिली । मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने पार्टी की जीत के बाद एक सब्जी बेचने वाले बाशा को नगर पालिका का अध्यक्ष चुना ।
बाशा ने सीएम द्वारा ये पद दिए जाने पर उन्होंने खुशी जतायी । उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे रायचोटी नगर पालिका का अध्यक्ष बनने का अवसर दिया । डिग्री धारक होने के बावजूद बेरोजगारी के कारण मुझे जीवनयापन के लिए अपने गांव में सब्जियां बेचनी पड़ीं. जीवन में मेरी कोई दिशा नहीं थी, लेकिन वाईएसआर ने मुझे काउंसिलर के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया. अब मुझे नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया है’. उन्होंने आगे कहा कि हम सीएम को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मेरे जैसे समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रोत्साहित किया.
शेख बाशा का कहना है कि ‘मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछड़े समुदाय के लोगों को सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया । इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम हैं । हम सब उनके आभारी हैं । उन्होंने मेरे जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रोत्साहित किया है ।’
बता दें कि राज्य में 86 नगर पालिकाएं औऱ नगर निगम है । जिनमें से वाईएसआर ने 84 पर जीत दर्ज की है । मुख्यमंत्री ने महापौर और अध्यक्षों के चयन में महिलाओं और पिछड़े समुदायों को मौका दिया है । जिनमें 60.47 % पद महिलाओं को दिए गए है, वहीं पिछड़े समुदायों को 78% पद दिए गए है ।