1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पांच महीनों बाद 16 अगस्त से एक बार फिर शुरु होगी वैष्णो देवी यात्रा

पांच महीनों बाद 16 अगस्त से एक बार फिर शुरु होगी वैष्णो देवी यात्रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पांच महीनों बाद 16 अगस्त से एक बार फिर शुरु होगी वैष्णो देवी यात्रा

इस साल मार्च से ही कोरोना संकट के कारण देश भर में लॉक डाउन लगा दिया गया था और उसके बाद भी सरकार ने बड़े बड़े धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति नहीं दी थी। यही कारण था की वैष्णों देवी माँ की यात्रा महीनों से भक्त नहीं कर पा रहे थे।

लेकिन अब भक्तों की मुराद पूरी होने वाली है। आपको बता दे, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लंबे समय से बंद धार्मिक स्थलों को 16 अगस्त से दोबारा खोलने का फैसला किया है।

दरअसल कोरोना वायरस की वजह से 19 मार्च को यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

जम्‍मू-कश्‍मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा कि 16 अगस्त, 2020 से जम्मू और कश्मीर में सभी धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि धार्मिक जुलूस और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए इजाजत नहीं मिलेगी। वहीं वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर किराए में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...