Uttrakahnd News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामद्यो, कुटोली तक पंपिंग योजना का निर्माण करने की घोषणा कर दी है।
इससे अल्मोड़ा के सालमवासियों की 30 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। इस योजना से जैंती के 30 से अधिक गांवों को जलापूर्ति होगी।
प्रदेश के सीएम धामी ने शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, जो सालमवासी पिछले 30 सालों से पनार नदी से धामद्यो, कुटोली तक पंपिंग योजना का निर्माण करने की मांग करते आ रहे थे ,लेकिन किसी ने भी इसकी सुनवाई नहीं की और ना ही किसी मुख्यमंत्री ने इस पर कोई घोषणा नहीं की।
मुख्यमंत्री कार्यकाल में दूसरी बार शहीद दिवस समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने सालम की जनता को निराश न करते हुए परियोजना के निर्माण की घोषणा कर दी।
आपको बता दें कि इससे पहले कुसैल बैंड- थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग निर्माण कार्य 20 सालों से अधूरा पड़ा था। सीएम ने इस मार्ग को 10 किमी से बढ़ाकर 16 किमी बनाने की घोषणा करते हुए लोगों को राहत दे दी है।
इस मार्ग से पनार घाटी के 12 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। 15 साल पुरानी सालम शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी ऐलान सीएम धामी ने किया।
चौकुना -दन्योली मोटर मार्ग का नाम शहीद नर सिंह धानक के नाम पर रखने का भी ऐलान एक समारोह मे किया गया। मौरनौला-जैंती मोटर मार्ग में हाटमिक्स करने मांगों पर घोषणा कर सालम की जनता को खुश कर दिया है।
जैंती में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आयोजन में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरदा पुष्कर सिंह धामी के शहीद दिवस समारोह स्थल के मंच पर आने से कुछ समय पहले ही वहां से चले गए।
इसके साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य भी इस शहीद दिवस समारोह में शामिल हुए थे लेकिन सीएम धामी के आने से पहले ही वह कार्यक्रम स्थल से वापस चले गए।
हरदा और यशपाल के मुख्यमंत्री धामी के आने से पहले ही चले जाने पर चर्चा का विषय बना रहा है।