1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड के स्कूल जल्द होंगे बंद, शिक्षा मंत्री का ये ऐलान

उत्तराखंड के स्कूल जल्द होंगे बंद, शिक्षा मंत्री का ये ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड के स्कूल जल्द होंगे बंद, शिक्षा मंत्री का ये ऐलान

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून : देश में कोरोना का संक्रमण तेज़ी मे बढ़ता जा रहा है। हर दिन मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 78 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 4,187 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसी बीच बोर्ड परिक्षाएं भी प्रभीवित हुई है।

कोरोना के कहर के बीच स्कूल बीते एक साल से बंद है। वहीं महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। जहां एक तरफ 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की जा चुकी है, वहीं 12वीं की परीक्षा स्थगगित की गई है। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा विभाग पहले ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर चुका हैं। अब विद्यालयी शिक्षा विभाग में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की तैयारी हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को विद्यालय शिक्षा में गर्मियों का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे कि छात्रों में किसी भी प्रकार का संक्रमण ना फैले और छात्रों को सुरक्षित रखा जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...