1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यूपी : मेयर से विवाद में हटे इंद्रमणि, अजय द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त

यूपी : मेयर से विवाद में हटे इंद्रमणि, अजय द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : मेयर से विवाद में हटे इंद्रमणि, अजय द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त

राज्य सरकार ने शनिवार की देर रात सात आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादले कर दिया। लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी को हटा दिया गया है। लखनऊ में मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त के बीच काफी समय से विवाद चला रहा था। लखनऊ नगर निगम का नया नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को बनाया गया है। वह सोनभद्र में सीडीओ के पद पर तैनात थे।

इसी तरह राकेश कुमार सिंह डीएम कानपुर देहात से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, दिनेश चंद्रा नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद से डीएम कानपुर देहात, महेंद्र सिंह तंवर सीडीओ शाहजहांपुर से नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद, अमित पाल विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से सीडीओ सोनभद्र, प्रेरणा शर्मा वीसी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से सीडीओ शाहजापुर, पीसीएस इंद्रमणि त्रिपाठी नगर आयुक्त लखनऊ से विशेष सचिव नगर विकास बनाए गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...