1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. थाना गोवर्धन पुलिस ने 37 सालो से लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार रुपए के बदमाश को गिरफ्तार किया

थाना गोवर्धन पुलिस ने 37 सालो से लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार रुपए के बदमाश को गिरफ्तार किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
थाना गोवर्धन पुलिस ने 37 सालो से लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार रुपए के बदमाश को गिरफ्तार किया

थाना गोवर्धन पुलिस ने 37 सालो से लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार रुपए के बदमाश को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है,

आपको बताते चले कि 37 साल पहले रघुनाथ पुत्र लाखन निवासी बाजौता जिला अलीगढ़ बदमाश ने थाना नोहझील इलाके में हथियारों के बल पर बाइक लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया था, पुलिस लुटेरे रघुनाथ की 1983 से तलाश कर रही थी, वही पुलिस ने लुटेरे के ऊपर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था आज थाना गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली कि 37 साल पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग हनुमान मूर्ति के पास खड़ा हुआ है, सूचना पाकर पुलिस ने लुटेरे रघुनाथ को हिरासत में ले लिए,वही पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है,

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि 1983 में लुटेरे रघुनाथ ने सिंडिकेट बैंक मानागढ़ी के मैनेजर के साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पूर्व में ही जेल भेज दिया था, परंतु रघुनाथ फरार चल रहा था, लुटेरे रघुनाथ के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, और पुलिस लगातार लुटेरे की तलाश कर रही थी, परंतु आज मुखबिर की सूचना पर 37 सालों से फरार चल रही लुटेरे रघुनाथ को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है,

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...