यरुशलम: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी विदाई से पहले इजरायल की एक और मुस्लिम देश से सुलह करा सकते हैं। इस तरह का संकेत इजरायल के एक कैबिनेट मंत्री ने दिया है। ट्रंप के प्रयासों से ही इजरायल के सऊदी अरब अमीरात, बहरीन, सूडान और मोरक्को से संबंध सामान्य हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ओफिर अकूनिस ने एक टीवी को दिये साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप के जाते-जाते पांचवे मुस्लिम देश से भी उनकी सुलह हो सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसकी घोषणा भी जल्द अमेरिका से होगी।
उन्होंने किसी देश का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि उनमें खाड़ी का एक देश ओमान हो सकता है, लेकिन सऊदी अरब नहीं होगा। एक पूर्वी क्षेत्र का देश हो सकता है। यह छोटा देश नहीं है, लेकिन वह देश पाकिस्तान नहीं है।
कैबिनेट मंत्री के इन संकेतों से माना जा रहा है कि कुछ दिन में ही एक और देश के साथ इजरायल के सुलह होने की घोषणा व्हाइट हाउस से की जा सकती है।