1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिजनौर में नगर पालिका परिषद की खुली पोल!

बिजनौर में नगर पालिका परिषद की खुली पोल!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिजनौर में नगर पालिका परिषद की खुली पोल!

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गौरव त्यागी की रिपोर्ट

बिजनौर के चान्दपुर में रविवार को हल्की बारिश हुई, बारिश होने के कारण जून के पहले सप्ताह में नगर पालिका परिषद की पोल खुलती नजर आ रही है । आपको बता दें कि हल्की बारिश होने की वजह से नालियों में पानी भर गया आसपास के लोगों को नाली के पानी और साफ सफाई ना होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना। थोड़ी देर हुई बारिश से ही नगर की सड़कों पर पानी जमा हो गया और नाले बुरी तरह भर गए।

बता दें कि नगर में नालों की सफाई को लेकर नगरवासी पहले भी कहीं बाहर शिकायत कर चुके हैं वही नगर वासियों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद भी उन पर अमल नहीं होता जिसका जीता जागता सबूत यह रोड पर भरा हुआ पानी है जो नालों की निकासी ना होने से भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...