यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है खासकर तबलीगी जमात से संबंधित। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ ये कह सकते हैं कि यूपी अभी शुरुआती स्टेज में हैं और ये कहना असंभव है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खुलेगा या नहीं । सरकार हर रोज मॉनिटरिंग कर रही हैं । कुछ जिलों में 100 प्रतिशत लॉकडाउन किए गए हैं ।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि, वो यह सुनिश्चित करने के बाद ही लॉकडाउन खोलेंगे कि राज्य कोरोना मुक्त है । अगर एक भी व्यक्ति संक्रमित है तो ये बहुत मुश्किल होगा और इसलिए लॉकडाउन के खत्म होने की संभावना कम है ।