1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उत्तर प्रदेश दिवस आज, सीएम योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संग कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश दिवस आज, सीएम योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संग कई नेताओं ने दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश दिवस आज, सीएम योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संग कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। उत्तर प्रदेश आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है।

देश के सबसे बड़े राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, स्थापना दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व ख़ुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूँ।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों व बहनों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जोड़ी संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर सेवाभाव से काम कर रही है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार राज्य में जन सेवा के संकल्प के साथ विकास के नए मानदंड स्थापित कर रही है। मैं प्रदेश के समग्र विकास व प्रगति की कामना करता हूँ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट कर कहा भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।

गोरखपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद रवि किशन ने ट्वीट कर कहा, “जय श्री राम ….उत्तर प्रदेश दिवस पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामना।”

आप को बता दे कि प्रदेश की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह तीसरा मौका है। तीन साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था।

इस ही के साथ आप को बता दें कि 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...