उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाएगा। लाॅकडाउन के दौरान काॅपी चेकिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, अब 27 जून को नतीजे घोषित करने का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं लाॅकडाउन से पहले ही खत्म हो गई थी।
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक चली थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 27 जून को रिजल्ट जारी करेगा। जिसके बाद आप बोर्ड की अधिकारिक वेबासाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।