1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उन्नाव कांड: कुलदीप सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी करारा

उन्नाव कांड: कुलदीप सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी करारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव कांड: कुलदीप सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी करारा

उन्नाव रेप कांड के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इसके बारे में नहीं पता हो, एक समय था जब इस केस ने सबकी आंखे नम कर दी थी, और हर किसी से आक्रोश था कि आरोपी कुलदिप सिंह (पूर्व भाजपा विधायक) को सजा दी जाए। यहां तक की सेंगर ने पीड़िता के पिता की भी हत्या कर दी छी। इस मामले में अब दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को सेंगर को दोषी करार दिया है।

सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप भी सिद्ध हो चुका है और इस वक्त वह तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पीड़िता के पिता की 9 अप्रैल 2018 को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। जुलाई 2019 में पीड़िता की कार पर ट्रक से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में पीड़िता की दो चाचियों की मौत हो गई थी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस मामले को गभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप कर मामले की सुनवाई को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था। कुलदीप ने साल 2017 में उन्नाव की पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में एक महिला और एक अन्य पुरुष को भी आरोपी बनाया गया था। जिस वक्त कुलदीप सेंगर ने पीड़िता के साथ रेप किया था उस वक्त वह नाबालिग थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...