आज राम मंदिर भूमि पूजन से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संविधान की मूल कॉपी से के एक पेज का चित्र शेयर कर यह समझाने की कोशिश की है की राम तो खुद संविधान की मूल भावना है।
उन्होंने कहा, भारत के संविधान की मूल प्रति में मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय के आरम्भ में एक स्केच है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी का है।
आगे उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आज संविधान की इस मूल भावना को आप सभी से शेयर करने का मन हुआ है।
ज्ञात हो, पीएम मोदी 11:30 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे और इसके अलावा मुख्य अतिथि के तौर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।