1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।दौराने वह भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जनसभाओं को संबोधित करेंगे और घटक दलों के नेताओं के साथ समन्वय बनाएंगे।भाजपा ने इस बार 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें लोकगायक मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी शामिल हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: चुनावी तैयारियों की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरे में वह खुद नामांकन कार्यक्रम, चुनावी सभाओं और अहम बैठकों की निगरानी करेंगे। अमित शाह इस दौरान एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर उत्पन्न नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे।

दौरे के दौरान अमित शाह भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 17 अक्टूबर को वह बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा होगी।

इस बार भाजपा ने तीन चरण में अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। लोकगायक मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, विधान परिषद् सदस्य और बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को भी टिकट दिया गया। पुराने नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधायक अरुण सिन्हा और पूर्व विधायक आशा सिन्हा का टिकट काट दिया गया।

अमित शाह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाना और सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखना है। उनके दौरे से बिहार भाजपा की तैयारियों में नई गति आने की संभावना जताई जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...