रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रीवा और सतना दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह रीवा पहुंच गए हैं।मऊगंज के देवतालाब में राजनाथ सिंह बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। ग्रोथ का इंजन बन गया है। एक देश, एक चुनाव होना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि भाजपा ने आज तक जनता की आखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। कुछ गलत कहूंगा तो अखबार में छाप देना। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “हम(भाजपा) जो कहते हैं वो करते हैं। जब चुनाव होता है तो हम सोच-समझ कर और नाप-तोल कर घोषणापत्र तैयार करते हैं। 2014 में जब वे(पीएम मोदी) प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बने थे तो मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष था। उन्होंने मुझसे कहा था कि घोषणापत्र में कुछ ऐसा ना हो कि जिसे हम कह दें और फिर कर ही ना पाएं।
1984 से लगातार भाजपा अपने घोषणापत्र में कहती चली आ रही है कि हमारी सरकार बनेगी, संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। अदालत के फैसले से लेकिन अवसर हम लोगों को मिला है।भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं। मुझे लगता है कि भारत में ये राम राज्य आने का शुभ संकेत है।”
हमारी योजनाओं को गिनाने में घंटों निकल जाएंगे। इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज 5वें स्थान पर है । 2024 के खत्म होते ही भारत टॉप 3 कंट्री में होगा। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा। कांग्रेस कहती है, 6 हजार किसानों को दे दिया, कौनसी बड़ी बात हो गई। किसानों की बात करना चाहता हूं। 2000 हजार रुपए नहीं होता है तो किसान खाद- बीज नहीं खरीद पाते हैं। मोदी जी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है।
राजनाथ ने आगे कहा कि मैं भी किसान हूं। कोई मैं बहुत बड़ा बाबू नहीं हूं। कोई मैं राजा महाराजा नहीं हूं। मैं सामान्य किसान हूं। इसलिए किसानों के लिए एक बात कह रहा हूं। सरकार सवा लाख करोड़ रुपए खर्च करके देश में किसानों के लिए 700 से अधिक भंडार गृह यानी godown बनाने जा रही है। godown इसलिए सरकार बना रही है क्योंकि फसल पैदा होते ही किसान आनन-फानन में कम कीमत पर उसे बेच देता है। क्योंकि घर की जरूरतों को पूरा करना होता है। हमारी सरकार ने तय किया है कि किसानों के सामने यह नौबत न आने पाए। फसल पैदा होती है तो किसान भंडारगृह में रख दें, वहां से पैसा ले लें और जब अनाज की कमत बढ़ जाए तो बाजार में बेंच दें।
राजनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है, 6 हजार किसानों को दे दिया, कौनसी बड़ी बात हो गई। किसानों की बात करना चाहता हूं। 2000 हजार रुपए नहीं होता है तो किसान खाद- बीज नहीं खरीद पाते हैं। मोदी जी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है। लेकिन मैं इन्हें हमारी योजनाओं को गिनाना शुरू करूंगा तो घंटों निकल जाएंगे।