1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यूनीसेफ ने ब्रिटेन के तीस ऐसे संगठनों की पहचान की है जिनके माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को खाना पहुंचाना है

यूनीसेफ ने ब्रिटेन के तीस ऐसे संगठनों की पहचान की है जिनके माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को खाना पहुंचाना है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूनीसेफ ने ब्रिटेन के तीस ऐसे संगठनों की पहचान की है जिनके माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को खाना पहुंचाना है

जेनेवा: कोरोना महामारी को लेकर ब्रिटेन के हालात खराब हैं। सत्तर साल के इतिहास में पहली बार ब्रिटेन में यूनीसेफ को सहायता के लिए आगे आना पड़ा है। यूनीसेफ ने महामारी के बीच बच्चों को खाना देने की योजना बनाई है। यहां लंबे लॉकडाउन और महामारी के कारण बच्चों को खाने की दिक्कतें हो रही हैं।

यूनीसेफ ने ब्रिटेन के तीस ऐसे संगठनों की पहचान की है, जिनके माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को खाना पहुंचाना है। इनमें से एक संस्था ऐसी है, जो स्कूली बच्चों को खाना पहुंचाने का काम करती है। इसी तरह से अन्य संगठनों की मदद से बच्चों तक खाना पहुंचाया जा रहा है।

यूनीसेफ की ब्रिटेन में प्रोग्राम डायरेक्टर एना केटले ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से घरों में बंद गरीब लोगों के बच्चों को पौष्टिक खाने की दिक्कतें हो रही हैं। ब्रिटेन में 24 लाख से ज्यादा बच्चे खाने के लिए जरूरतमंद हैं। महामारी में इनकी संख्या और बढ़ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...