1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत वार्ड 13 में 37.65 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत वार्ड 13 में 37.65 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

37.65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रोड़ की 330 मीटर लम्बाई ओर लगभग 7 मीटर चौड़ाई होंगी। वार्ड पार्षद कुरैशी के अनुसार लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत वार्ड 13 में 37.65 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

बड़वानी: शहर में जिन क्षेत्रों में सीवरेज का काम हो चुका हैं, वहां नगर पालिका अब सड़क निर्माण करवा रही हैं। जिससे वार्ड संख्या 13 में वर्षों बाद स्थानीय निवासियों की राह सुगम होगी। न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास सेंट जोसेफ स्कूल से लेकर एसपी कार्यालय के पास पुलिया तक सीमेंटीकरण काम का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, पार्षद मुजीब कुरैशी ने गेती चलाकर काम की शुरुआत की।

वही नगर पालिका इंजीनियर पुष्पराज अजनारे ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत बनाए जा रहे सड़क निर्माण सेंट जोसेफ स्कूल से लेकर एसपी कार्यालय तक के सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा, यहां पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।

इस दौरान इंजीनियर अजनारे ने कहा कि यह 37.65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रोड़ की 330 मीटर लम्बाई ओर लगभग 7 मीटर चौड़ाई होंगी इस दौरान वार्ड पार्षद कुरैशी के अनुसार लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। सीसी रोड बनने से रहवासियों को धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...