न्यूज चैनल R9 की कमान कौन संभालेगा इस पर सबकी निगाहें थी और सबको अब इसका जवाब मिल गया है। दरअसल इस पद की कमान ‘समाचार प्लस’ न्यूज चैनल के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ रह चुके वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार को दी गई है।
इसके अतिरिक्त उमेश कुमार को चैनल के सीईओ पद की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने गैर हिंदी प्रदेश में अपने कदम बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के पहले फुल एचडी न्यूज चैनल ‘बांग्ला भारत’ को लॉन्च कराया।
वे इस चैनल में सीईओ व एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड के मीडिया प्लेटफॉर्म्स ‘पहाड़ टीवी’ और ‘दिल्ली चिली’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ हैं।
https://www.facebook.com/umeshkumar1977/posts/10223114105817142
उमेश कुमार की इस नई पारी के एलान के साथ ही उनके फैन्स में ख़ुशी का माहौल है। लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासियों को घर पहुंचाने और उनके खाने का प्रबंध करने के लिए उमेश कुमार की भूरी 2 तारीफ़ सदैव की गई है।
उमेश कुमार ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इस बात का एलान किया है और साथ ही लोगों से कहा है कि अगर वो चैनल में किसी प्रकार के बदलाव चाहते है तो उन्हें अवगत करवाएं।
उन्होंने यह भी भरोसा दिया है की वो आगे भी बेरोजगारी, शिक्षा और भुखमरी जैसे मुद्दों को बिना किसी भी हिचकिचाहट के उठाते रहेंगे। समाचार प्लस चैनल बंद होने के बाद लगातार डिजिटल व सोशल मीडिया के जरिए अपनी धमक बनाए हुए उमेश कुमार काफी लोकप्रिय माने जाते है।
आर9 न्यूज चैनल में एडिटर इन चीफ अमिताभ अग्निहोत्री हैं जो समाचार प्लस में उमेश कुमार के साथ कार्य कर चुके है। उनके फेसबुक पर एक एक वीडियोज कई कई लाख बार देख जा चुके हैं और वे कई डिजिटल न्यूज चैनलों का संचालन भी करते हैं।
आपको बता दे कि साल 2012 में डीएस ग्रूप के साथ मिलकर उन्होंने समाचार प्लस नाम के चैनल की शुरुआत की और इस चैनल ने 2012 से 2019 तक एक लम्बा कार्यकाल पूरा किया और उत्तरप्रदेश में अपनी धाक जमाई।
इसके बाद किसी कारणवश इस चैनल को बंद करना पड़ा लेकिन उमेश कुमार जी ने हार नहीं मानी और एक के बाद एक डिजिटल चैनल लांच किए। उनके डिजिटल चैनल्स की उत्तराखंड में एक अलग ही पहचान है।