1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK NEWS: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

UK NEWS: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान -ध्यान की विशेष महीमा है।

By: Priya Tomar 
Updated:
UK NEWS: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

UK NEWS: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान -ध्यान की विशेष महीमा है।

इसी उपल्क्ष में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है। इसके साथ ही यातायात रूट डायवर्जन प्लान किया।

वाहनों की एंट्री को रोका गया

गंगा स्नान के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश रात से ही प्रतिबंधित कर दिया। गंगा स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

इस कारण चंडी चौक से वाल्मीकि व शिवमूर्ति चौक और यहां से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी के बीच भी जीरो जोन घोषित कर दिया गया है।

इस अवसर पर यातायात प्लान को लेकर सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं

हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। इसके चलते हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

वहीं इस भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक उपाय किए गए हैं ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें।

सोमवती को स्नान का है विशेष महत्व

तीर्थ पुरोहित की जानकारी के मुताबिक सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इसमें स्नान-दान के कार्य अत्यधिक पुण्यदायी माने जाता हैं।

वहीं दूसरी ओर धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और उसके द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही इन दिनों में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्मकांड भी विशेष रूप से करने का भी महत्तव है।

हर हर महादेव से गूंजी धर्मनगरी

आज के इस पावन अवसर पर हर तरफ हर हर गंगे हर हर महादेव का जय घोष सुनाई दे रहा है। प्रातः काल से ही आरती के समय से ही हरकी पैड़ी पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला रहा था।

भक्त श्रद्धा भाव से गंगा घाट पर स्नान किया इसके साथ ही तीर्थ यात्रियों ने मां गंगा की आरती के साथ साथ दीपदान भी किए।

इस दौरान योग नगरी ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, परमार्थ आश्रम घाट और जानकीपुल के आसपास गंगा स्नान करने के लिए सुबह ही हजारों लोग पहुंच गए थे।

गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ अधिक होने के कारण ऋषिकेश टिहरी और पौड़ी के मार्गों मे पुलिस ने खास बंदोबस्त किए थे। इसी कारण गंगा स्नान करने आने वाले तीर्थ यात्रियों का सिलसिला निरंतर चलता रहा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...