1. हिन्दी समाचार
  2. Ujjain
  3. खेलो एमपी यूथ गेम्स में उज्जैन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेलो एमपी यूथ गेम्स में उज्जैन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

योगा कनक श्रृंगा एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने खेलो एमपी यूथ गेम्स और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जैन का नाम रोशन किया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
खेलो एमपी यूथ गेम्स में उज्जैन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

योगा कनक श्रृंगा एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़े होनहार खिलाड़ियों ने खेलो एमपी यूथ गेम्स और विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जैन का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। संस्था के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने योगा, तैराकी और मल्लखंब जैसी विधाओं में अपने कौशल का शानदार परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता में खुशी जायसवाल चमकीं

राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता में खुशी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल संस्था बल्कि पूरे उज्जैन जिले में हर्ष का माहौल है।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

इन उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देविका खरे एवं शैलेन्द्र द्रोणावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के सचिव एवं कोच संतोष सोलंकी, नीतू साहू, दीपेश लोधी, जितेंद्र कहार एवं विजय यादव द्वारा खिलाड़ियों को पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उज्जैन को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में सहायक साबित होंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...