1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ट्रंप और मेलानिया का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

ट्रंप और मेलानिया का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रंप और मेलानिया का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामादा जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी उनके स्वागत में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद हवाईअड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटिर लंबा रोडशो करेंगे। इस दौरान दोनों नेता साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई सचिव जय शाह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियन में पीएम मोदी और ट्रंप ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। ट्रंप के दौरे के दौरान अहमदाबाद में सभी और विविध इश्तेहार लगाए गए हैं जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...