1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. ट्रंप ने बाइडेन पर लगाया बड़ा आरोप : कहा, चीन को देश बेच रहा है बाइडेन परिवार

ट्रंप ने बाइडेन पर लगाया बड़ा आरोप : कहा, चीन को देश बेच रहा है बाइडेन परिवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रंप ने बाइडेन पर लगाया बड़ा आरोप : कहा, चीन को देश बेच रहा है बाइडेन परिवार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर बड़े आरोप लगाए है।

ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि बाइडेन चीन को लेकर कमजोर हैं।

इस बात का कल खुलासा हुआ कि एक ऐसी कंपनी ने एक बड़े चीनी सैन्य रक्षा ठेकेदार को मिशिगन की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की बिक्री संभव बनाई, जिसका आंशिक मालिकाना हक जो बाइडेन के बेटे हंटर के पास है।

ट्रम्प ने कहा कि अब बाइडेन परिवार सीधे चीनी सेना को हमारा देश बेच रहा है। उसके पास नौकरी नहीं थी। अब अचानक वह मिशिगन की कंपनियां चीन को बेच रहे हैं।

उन्होंने बाइडेन पर कोरोना वायरस टीके के संबंध में उनके प्रयास कमजोर करने का भी आरोप लगाया। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि जब बाइडेन उपराष्ट्रपति थे, तो वे यह नहीं समझ पाए कि स्वाइन फ्लू विनाशकारी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...