रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
देहरादून : उत्तराखंड में लगातार कई दिनों की हलचल के बाद आज बड़ी सियासी उठापटक सामने आई है जहां उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
उत्तराखंड में अभी कोई भी मुख्यमंत्री नहीं है और नए मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने तक त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे। और इसी कड़ी में कल यानी बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

बतादें की भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान ने पहले दिल्ली से दो पर्यवेक्षकों को राज्य में समीक्षा करने के लिए भेजा था जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद दिल्ली जाकर हाइकमान से मुलाकात की थी। और एक लंबे घटना क्रम के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा देने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा की मैं लंबे समय से पार्टी में काम कर रहा हूं और मेरा सौभाग्य है की पार्टी ने मुझे सीएम के रूप में काम करने का मौके दिया
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा की मैंने एक छोटे से गांव में जन्म लिया। पिताजी पूर्व सैनिक थे। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पार्टी इतना बड़ा पद देगी लेकिन यह बीजेपी में ही संभव था कि मुझे यह सम्मान दिया गया और इसके साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों का भी धन्यवाद दिया।