1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज बालाकोट एयर स्ट्राइक की बरसी: क्या POK है अगला टारगेट !

आज बालाकोट एयर स्ट्राइक की बरसी: क्या POK है अगला टारगेट !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज बालाकोट एयर स्ट्राइक की बरसी: क्या POK है अगला टारगेट !

पिछले साल 14 फरवरी को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संघटन जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा में एक फिदायनी अटैक कर हमारे 44 वीर जवानों को शहीद कर दिया था। इस घटना के बाद पुरे देश में रोष था और माना जाता है कि धारा 370 हटाने की नीव भी इसी हमले से डली, उसी वक़्त केंद्र सरकार ने तय कर लिया था की छोटे मोटे हमले करने से अब कुछ नहीं होने वाला है।

इसी नीति पर चलते हुए भारत ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपो को निशाना बनाया था और लगभग 350 से अधिक आतंकी मार दिए थे। यह 1971 के बाद पहली बार थी जब भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर उन्हें सबक सीखा कर आयी और इसे केंद्र सरकार की बड़ी कामयाबी में गिना गया।

यही कारण था कि सत्ता में वापसी करते ही सबसे पहले केंद्र ने कश्मीर को केंद्र शाशित प्रदेश बनाया और धारा 370 को मूल से ही खत्म कर दिया और अब सरकार POK लेने की बात कर रही है. केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह समेत तमाम नेता अगला लक्ष्य पीओके को वापस लेने की बात खुले तौर पर कह चुके है।

इसका सबसे बड़ा कारण है की पाकिस्तान के सभी आतंकी ट्रेनिंग कैंप POK में ही संचालित होते है और बिना इस पर कब्जा किये आतंक पर कड़ी चोट करना बेहद कठिन है, हालांकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हो पाया है लेकिन छुटपुट घटनाये जारी है और इन्हे रोकने के लिए POK पर कब्जा करना ही होगा।

वैसे केंद्र इस पर रुख साफ़ कर चुका है लेकिन देखने वाली बात यह होगी की इतना बड़ा कदम कब और कैसे उठाया जाएगा लेकिन इतना तो तय है कि जो इच्छा शक्ति केंद्र ने अनुच्छेद 370 हटाने में दिखाई थी उसे देखकर ऐसा तो नहीं लगता कि यह इतना भी मुश्किल होने वाला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...