1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज ट्रंप दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

आज ट्रंप दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज ट्रंप दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशने के साथ अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए कल सुबह 11:30 बजे अहमदाबाद पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए मोटेरा स्टेडियम में एक लाख दस हजार से ज्यादा लोगों मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के बाद ट्रंप ने ताज महल का दीदार करने के लिए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप व बेटी-दामाद के साथ आगरा पहुंचे।  वहीं आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले कार्यक्रम में राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की हैदराबाद हाउस में एक बैठक होगी, जिसके बाद उनके बीच समझौतों का आदान-प्रदान होगा।

साथ ही अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आज ​​नानकपुरा में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। बता दें कि, दोनों देश अमेरिका और भारत पांच सौदे करने वाले हैं। इसमें घरेलू सुरक्षा, बौद्धिक संपदा कानून, परमाणु सौदे के तरत रिएक्टर समझौता, रक्षा सौदा और समीति ट्रेड डील शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...