1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक- हो सकता है मंदिर निर्माण में एक ट्रस्ट बनाने का ऐलान

आज सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक- हो सकता है मंदिर निर्माण में एक ट्रस्ट बनाने का ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक- हो सकता है मंदिर निर्माण में एक ट्रस्ट बनाने का ऐलान

सुन्नी वक्फ बोर्ड की आज होने जा रही बैठक में जमीन लेने के पक्ष में निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है, बैठक में मस्जिद के निर्माण के रख-रखाव के लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी एलान किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जानी है, यह जमीन लेनी है या नहीं, इस पर फैसले के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सोमवार को सभी आठ सदस्यों की बैठक बुलाई है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी पहले से ही इस जमीन को लेने के साथ अस्पताल व शिक्षण संस्थान के पक्ष में हैं।

बोर्ड के दो सदस्यों को छोड़कर बाकी छह सदस्य चेयरमैन के भरोसेमंद माने जा रहे हैं। ऐसे में पूर्व में रिव्यू याचिका दाखिल न करने के निर्णय की तरह इस बार भी बोर्ड के चेयरमैन की मंशा के अनुरूप ही फैसला होने की संभावना है।

बताते चले कि, शीर्ष अदालत के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड को कई लोगों ने मस्जिद के साथ अस्पताल व किसी बड़े शैक्षणिक संस्थान का निर्माण कराने की राय दी थी। तब चेयरमैन फारूकी ने इस राय को रिकॉर्ड में शामिल कर नवंबर में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...