1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है, पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है, पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है, पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़े

आज भारत के महान अर्थशास्त्री में गिने जाने वाले और देश के दो बार पीएम रह चुके मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन है।

अपने जीवन काल में उन्होंने कई पदों पर रहते हुए देश की अभूतपूर्व सेवा की है। सरकार गिरने की धमकी के बीच अमेरिका से परमाणु समझौता कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया था।

हालांकि उनके ऊपर कई घोटाले छिपाने के आरोप भी लगते रहे है लेकिन उनके ऊपर आज तक कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ।

उनका राजनीतिक जीवन हमेशा बेदाग़ रहा है और आज भी उनके द्वारा लिए कई निर्णय उसी रूप में लागू है।

आपको बता दे कि 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के वो गवर्नर रहे। उसके बाद 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के तौर पर उन्होंने देश को अपनी सेवाएं दी थी।

1972 और 1976 के बीच वो सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे। आज उनके जन्मदिवस पर पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं। वहीं राहुल गाँधी ने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है।

आगे उन्होंने लिखा कि उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...