1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज राजनीति के चाणक्य अमित शाह का जन्मदिन है : पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़ें

आज राजनीति के चाणक्य अमित शाह का जन्मदिन है : पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज राजनीति के चाणक्य अमित शाह का जन्मदिन है : पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़ें

अमित अनिलचंद्र शाह भारतीय राजनीति में एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अमित शाह ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जो करके दिखाया उसकी किसी राजनीतिक पंडित ने कल्पना भी नहीं की थी। यूपी के प्रभारी बने अमित शाह ने 80 में से 73 सीट बीजेपी को दिलाकर वो कारनामा किया जो राजनीति में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था। 2014 से लेकर साल 2020 तक वो देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है। भारत के सबसे निर्णायक गृह मंत्री 56 वर्षीय अमित शाह जुलाई 2014 में मात्र 49 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में एक समय ऐसा भी आया जब देश के 68 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा और भाजपा गठबंधन की सरकार थी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एन.डी.ए. को पुन: पूर्ण बहुमत मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को सुपरहिट कहा जाता है। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह गृह मंत्री बने और मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर PM मोदी का ट्वीट देखें तो उन्होंने लिखा कि, देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है।

वहीं उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि, “जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, “अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर लिखा कि, देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...