1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. टाइम्स नेटवर्क ने टीवी पत्रकार नविका कुमार को ग्रुप एडिटर नियुक्त किया

टाइम्स नेटवर्क ने टीवी पत्रकार नविका कुमार को ग्रुप एडिटर नियुक्त किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टाइम्स नेटवर्क ने टीवी पत्रकार नविका कुमार को ग्रुप एडिटर नियुक्त किया

देश की जानी मानी और वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर नविका कुमार को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है और अब उन्हें टाइम्स नेटवर्क ने उन्हें ग्रुप एडिटर { पॉलिटिक्स } की ज़िम्मेदारी सौप दी गयी है और अब नविका कुमार के पास इकोनॉमिक्स टाइम्स, मिरर नाउ और ग्रुप की वेबसाइट के सभी पोलिटिकल रिपोर्टिंग स्ट्रैटेजी की ज़िम्मेदारी होगी।

नविका कुमार टीवी जगत का एक जाना माना चेहरा है जिन्होंने अपने मेहनत और अनुभव से मीडिया में एक नई छाप छोड़ी है। उनकी समझ ना सिर्फ देश की राजनीति बल्कि व्यापार में भी है और इन्होने पिछले 20 सालों में हर ज़िम्मेदारी का निर्वाह सफलता पूर्वक किया है।

उन्हें कई बड़ी स्टोरी ब्रेक करने और इंवेस्टिगेट करने का श्रेय दिया जाता है, जिनमें सोनिया गांधी का इस्तीफा, कॉमनवेल्थ घोटाले में फंसे सुरेश कलमाड़ी का इस्तीफा, अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला, एयरसेल-मैक्सिस डील जैसी कई खबरें शामिल हैं।

उनके इस प्रमोशन पर जब टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि नविका कुमार हमारे फ्लैगशिप चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से इसकी शुरुआत के साथ से ही जुड़ी हैं और चैनल के विकास में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई है। राजनीतिक मामलों पर उनकी काफी मजबूत पकड़ है और चैनल को इस मुकाम तक लाने में उनका काफी योगदान है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...