पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत पन्ना-अमानगंज रोड में इटवांकला मोड़ के पास बीती रात सड़क किनारे तीन नन्हे बाघ शावक अटखेलियां करते दिखाई दिए। इस दुर्लभ दृश्य को एक कार चालक ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के चलते अब सड़क मार्गों पर उनकी आवाजाही आम होती जा रही है, जिससे लोगों को बिना सफारी ही बाघों के दीदार हो रहे हैं। वहीं बाघों की सुरक्षा भी अब सवालों के घेरे आ रही है।