Tiger Reserve News in Hindi

रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, CM मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर

रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, CM मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर

सागर जिले के रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने गिद्ध संख्या आकलन-2026 रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बुंदेली पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ईको विकास समितियों को चेक वितरित किए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया।

पन्ना टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप शुरू, 21 हाथियों की होगी विशेष देखभाल

पन्ना टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप शुरू, 21 हाथियों की होगी विशेष देखभाल

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में 24 से 30 सितंबर तक सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में 21 हाथियों को आराम, स्वास्थ्य परीक्षण और विशेष देखभाल दी जा रही है। उन्हें केला, गन्ना, नारियल, पौष्टिक दलिया और गुड़ के लड्डू जैसे पसंदीदा आहार दिए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी कैंप का भ्रमण कराने की योजना है।