नई दिल्ली : पिछले साल कोरोना महामारी के बीच जहां एक तरफ पूरी महाराष्ट्र सरकार हाथ पर हाथ रखें बैठी हुई थी, केंद्र सरकार चिंतन में था और बॉलीवुड खामोश था। उसी समय बॉलीवुड का ही एक सितारा कामगार मजदूरों के लिए मसीहा बना, जिसने ना कि सिर्फ अपने खर्चे से प्रवासियों को उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाया। लेकिन इस साल महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन जैसा कर्फ्यू और कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ऐसा ट्वीट किया, जिसने पूरे कामगारा मजदूरों में बेचैनी बढ़ा दी।
सोनू ने सोमवार को एक ट्वीट कर बताया कि वह खुद ही नहीं बल्कि उनकी टीम और यहां तक कि हेल्थकेयर सिस्टम भी लोगों के लिए फेल हो गया है।
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा,”आजः मैंने 570 बेड के लिए रिक्वेस्ट किया। मैं सिर्फ 112 की व्यवस्था कर पाया। मैंने 1477 रेमडिसिविर की रिक्वेस्ट की लेकिन सिर्फ 18 की ही व्यवस्था कर पाया। हां, हम असफल हो गए। इसलिए हमारा हेल्थ केयर सिस्टम भी असफल हो गया।” इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी ट्वीट को शेयर किया।
Today :
Request for beds : 570
I could arrange just: 112Requests for Remdesivir :1477
I could arrange just : 18Yes we have failed
So is our health care system.🙏— sonu sood (@SonuSood) April 19, 2021
सोनू सूद ने लिखा कि,”किसी को, कहीं आपकी जरूरत है।” आपको बता दें कि सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद उनके लाखों फैंस उन्हें चीयरअप कर रहे हैं और उनकी कोशिशों की सराहना कर रहे हैं। लेकिन सोनू के इस ट्वीट ने उन कामगार मजदूरों की भी चिंता बढ़ा दी, जो उनके ही कारण अभी भी मुंबई में टीके है, क्योंकि उन्हें ये आशा है कि उनका मसीहा उनका जरूर मदद करेगा। लेकिन जिस तरह महाराष्ट्र सरकार और अस्पताल कोरोना मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं और इलाज देने में नाकाम है, उस बीच आप से RNI news आपसे निवेदन करता है कि आप किसी भी स्थिति को पैनिक ना करें। वहीं इस महामारी से लड़ने को लेकर सरकार ने जो नियम लागू किये है, आप उसका पालन जरूर करें। जैसे- मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना और सबसे अहम दो गज दूरी बेहद जरूरी।
बता दें कि सोनू सूद पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। जबकि उन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।