1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इस TV एक्टर का आर्थिक तंगी और बीमारी से हुआ बुरा हाल, घातक बीमारी के कारण कट गया एक पैर, चलने फिरने को हुआ मोहताज

इस TV एक्टर का आर्थिक तंगी और बीमारी से हुआ बुरा हाल, घातक बीमारी के कारण कट गया एक पैर, चलने फिरने को हुआ मोहताज

कोरोना महामारी से देश के सभी सेक्टर का कमर टूट गया है। चाहे वह व्यापार हो, स्वास्थ्य हो याफिर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों की जिंदगी हो, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में सभी की स्थिति खराब हो गई थी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस TV एक्टर का आर्थिक तंगी और बीमारी से हुआ बुरा हाल, घातक बीमारी के कारण कट गया एक पैर, चलने फिरने को हुआ मोहताज

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: कोरोना महामारी से देश के सभी सेक्टर का कमर टूट गया है। चाहे वह व्यापार हो, स्वास्थ्य हो याफिर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों की जिंदगी हो, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में सभी की स्थिति खराब हो गई थी। वहीं अब लॉकडाउन में ढ़ील होने से आमजनों की तरह जहां बॉलीवुड और टीवी की जिंदगी भी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी जिनरी लाइफ से परेशानियां जाने का नाम ही नहीं ले रही है।

हम आपको टीवी जगत के उस दिग्गज कलाकार की हालात बताते हैं, जिसको कोरोना महामारी के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वो कलाकार टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो जोधा अकबर के एक्टर  लोकेंद्र सिंह राजावत हैं। लोकेंद्र से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। महामारी के भीषण दौर में उनको डायबिटीज के कारण अपना एक पैर गंवाना पड़ा है।

आपको बता दें कि  कोरोना काल में उन्हें काम ही नहीं मिला और जिसकी वजह से वे काफी स्ट्रेस में आ गए थे और इसी वजह से उनका डायबिटीज लेवल काफी बढ़ गया था। उनका ब्लग शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया था और फिर ऑपरेशन करना पड़ा। बता दें कि लोकेंद्र के दो बच्चे हैं।

इस दौरान लोकेंद्र का ऑपरेशन 5 घंटे तक चला और आखिरकार डॉक्टरों ने उनके एक पैर को बॉडी से अलग कर दिया। एक इंटरव्यू में लोकेंद्र ने बताया कि हाई स्ट्रेस लेवेल ने उनके ब्लड शुगर को खतरनाक तरीके से बढ़ा दिया था, जिसकी वजह से उनका पैर काटना पड़ा।

उन्होने एक समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि,0 मैं कुछ नहीं कर सकता। कोरोना महामारी से पहले मैं अच्छा काम कर रहा था लेकिन जब काम कम होने लगा तो आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगी और इससे में चिंतित रहने लगा। उन्होने बताया कि शुरुआत तब हुई जब मेरे दाहिने पैर में दिक्कतें होनी शुरू हुईं। हालांकि, मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद इंफेक्शन फैलता गया। फिर मुझे गैंग्रीन हो गया और खुद को बचाने का एक ही तरीका था कि घुटने तक पैर काट दिए जाएं।

उनके इस कठिन परिस्थिति में उनको सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की तरफ से आर्थिक सहायता मिली है। कई एक्टर्स उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं। लोकेंद्र CID और क्राइम पेट्रोल में काम कर चुके हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस में भी काम किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...