1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बढ़ते कोरोना महामारी के चलते इस राज्य ने बंद किये स्कूल, जानें क्या हैं आंकड़े

बढ़ते कोरोना महामारी के चलते इस राज्य ने बंद किये स्कूल, जानें क्या हैं आंकड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बढ़ते कोरोना महामारी के चलते इस राज्य ने बंद किये स्कूल, जानें क्या हैं आंकड़े

रिपोर्ट: सत्य़म दुबे

भोपाल: कोरोना महामारी एक बार फिर दूसरे लहर के साथ कई राज्यों में कहर बरपा रही है। जिसको देखते हुए कई राज्य सरकारें एक बार फिर कोरोना महामारी से बचने के लिए सख्त नियम बनाने को मजबूर हो गई हैं। आपको बता दें कि कोरोना के दूसरे लहर की चपेट में मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,दिल्ली,केरल,तमिलनाडु जैसे राज्यआ गये हैं। महामारी के बढ़ते कहर को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

आपको बता दें कि शिवराज सरकार ने 5वीं तक क्लास नही खोलने के निर्देश दिए हैं। जबकि दूसरी ओर यह भी मंथन चर रहा है कि 6वीं से लेकर 8वीं तक तक की क्लास शुरु होगी या नहीं। इस मामले को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि “एमपी में बढ़ते कोरोना केस की वजह से छोटे बच्चों के स्कूल को बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि राजधानी भोपाल और इंदौर में ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी आधार पर समीक्षा की गई और यह निर्णय किया गया।”

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री ने 10वीं और 12 के लिए भी कहा कि “अभी हमारी सबसे बड़ी और पहली प्राथमिकता है इस साल बच्चों के एग्जाम कराना। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को गाइडलाइन जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी कोरोना की गाइडलाइन के हिसाब से आॉफनलाइन आयोजित की जाएंगी।“

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 440 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,63,290 हो गई है। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो  गुरुवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कुल 17,407 नए मामले सामने आए। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई है। वहीं, महामारी से 89 और मरीजों की मौत के बाद कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,435 हो गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...