1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2021: कई वर्षों बाद होली में बन रहा ये खास संयोग, बरसेगी शनिदेव की कृपा

Holi 2021: कई वर्षों बाद होली में बन रहा ये खास संयोग, बरसेगी शनिदेव की कृपा

By: Amit ranjan 
Updated:
Holi 2021: कई वर्षों बाद होली में बन रहा ये खास संयोग, बरसेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली : होली पर्व के आने में अभी 10 दिन शेष है, उससे पहले ही पूरा माहौल होलीमय हो गया है, जिसने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया है। वहीं कई राज्यों में अभी से ही होली को लेकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल होली मार्च के आखिरी यानी की 29 मार्च को है, जिस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

पंचांग के अनुसार होली के पर्व के मौके पर चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शनि और देव गुरू बृहस्पति मकर राशि में विराजमान रहेंगे। यह स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है। इसके अलावा शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। वहीं मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की दशा को समझें तो इस शुभ दिन में शनि के मकर में गोचर से कई राशियों को लाभ होगा।

आपको बता दें कि होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व आरंभ हो जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 28 मार्च रविवार को किया जायेगा। इस दिन पूर्णिमा की तिथि रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर रात के 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। रंगों की होली 29 मार्च 2021 सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खेली जाएगी। इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है।

बता दें कि 22 मार्च 2021 से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं, जिसका समापन 28 मार्च यानी की होलिका दहन को होगा। आपको बता दें कि होलाष्टक में मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना गया है। वहीं अभी खरमास भी आरंभ हो चुके हैं जो 14 अप्रैल को समाप्त होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...