1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यह स्मार्ट रिंग यानी अंगूठी निरंतर शरीर के तापमान का डाटा तैयार करती है, इससे उस अवस्था में ही इस घातक वायरस की पहचान हो सकती है

यह स्मार्ट रिंग यानी अंगूठी निरंतर शरीर के तापमान का डाटा तैयार करती है, इससे उस अवस्था में ही इस घातक वायरस की पहचान हो सकती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यह स्मार्ट रिंग यानी अंगूठी निरंतर शरीर के तापमान का डाटा तैयार करती है, इससे उस अवस्था में ही इस घातक वायरस की पहचान हो सकती है

लॉस एंजिल्स: कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुकाबले के लिए एक स्मार्ट रिंग को लेकर अध्ययन किया गया है। इसका दावा है कि पहनने योग्य इस डिवाइस की मदद से कोरोना संक्रमण का बेहद प्रारंभिक अवस्था में संकेत मिल सकता है। यह स्मार्ट रिंग यानी अंगूठी निरंतर शरीर के तापमान का डाटा तैयार करती है। इससे उस अवस्था में ही इस घातक वायरस की पहचान हो सकती है, जब किसी में कोरोना संक्रमण का संदेह तक नहीं होता है।

साइंटिफिक रिपो‌र्ट्स पत्रिका में सोमवार को प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, थर्मामीटर के मुकाबले यह डिवाइस बीमारी के लिए बेहतर संकेतक हो सकती है। इससे प्रारंभ में ही आइसोलेशन और जांच की राह आसान हो सकती है। इस तरीके से कोरोना जैसी बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम में मदद मिल सकती है। अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों ने यह निष्कर्ष उन 50 लोगों पर किए गए अध्ययन के आधार पर निकाला है, जो पूर्व में कोरोना की चपेट में आए थे।

उन्होंने स्मार्ट रिंग से मिले डाटा का विश्लेषण किया और कोरोना लक्षण वाले लोगों में उच्च तापमान की पहचान करने में इस डिवाइस को सटीक पाया। उन्होंने बताया कि इस तरीके से 50 में से 38 प्रतिभागियों में उस समय बुखार की पहचान की गई, जब उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए थे।

विज्ञानियों ने कहा कि शरीर में मामूली तौर पर भी लक्षण उभरने पर यह स्मार्ट अंगूठी बीमारी की पहचान कर सकती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता एश्ले मेसन ने कहा, ‘शरीर के तापमान पर कई कारकों का असर पड़ता है। शरीर के तापमान पर निरंतर नजर रखना बुखार की पहचान करने का अच्छा तरीका हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...