1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस पार्टी ने किया एलान : इस बार के चुनावों में पत्रकारों को मिलेगा टिकट

इस पार्टी ने किया एलान : इस बार के चुनावों में पत्रकारों को मिलेगा टिकट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस पार्टी ने किया एलान : इस बार के चुनावों में पत्रकारों को मिलेगा टिकट

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है, इसके लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है। आम तौर पर देखा जाता है कि चुनावों में पत्रकार चुनाव को कवर करते है लेकिन इस बार एक ऐसी भी पार्टी है जो चुनावों में पत्रकारों को टिकट दे रही है।

जी हां, दरअसल  राज्य में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग बहुत जल्द तारीखों का एलान करने वाला है।

इसके तहत लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने घोषणा की है कि इस बार उनकी पार्टी पत्रकारों को भी विधानसभा का टिकट देगी और उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को चिराग पासवान ने अपने आवास पर चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में तमाम मुद्दों के साथ पत्रकारों को भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...