1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण, नरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण, नरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

इसमें 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण, नरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सागर जिले की नरयावली विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 63.41 करोड़ रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

22 कार्यों का लोकार्पण व 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल

इसमें 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया जायेगा।

मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...