1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. समाधान बताकर इस किसान ने की आत्महत्या, लिखा ये पत्र

समाधान बताकर इस किसान ने की आत्महत्या, लिखा ये पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समाधान बताकर इस किसान ने की आत्महत्या, लिखा ये पत्र

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तीन दिन बाद किसान आंदोलन शुरु हुए दो महीने हो जायेंगे। इस आंदोलन में कई किसानों ने अपनी जान भी गंवा दी है। बावजूद इसके अंदोलन दिन पर तेज होता चला जा रहा है। इस दौरान किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। मंगलवार को एक और किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे जय भगवान नाम के एक किसान ने आंदोलन के बीच मंगलवार को जहर खा लिया, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने मंगलवार रात को दम तोड़ दिया। बुधवार को इस किसान के निधन की खबर सामने आई। आपको बता दें कि जहर खाने से पहले इस किसान ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होने कहा कि वो इस बात से दुखी है कि न तो किसान मान रहे हैं, और न ही सरकार। साथ ही उन्होने कृषि कानूनों के समाधान का रास्ता भी पत्र में बताया था।

जय भगवान के पत्र में बताये गये समाधान को देखें तो उन्होने अपने पत्र में समाधान बताया कि हर राज्य से सरकार को दो-दो कृषि नेता बुलवाने चाहिए। यदि बुलाये गए नेताओं में से अधिकतर विरोध करें तो कानून को रद्द कर देना चाहिए। समाधान बताने के बाद उन्होने आगे लिखा कि मेरे भारत की पहचान मजबूत जवान, मेहनती किसान, ईमानदार इंसान है।

आपको बता दें कि किसान सरकार के खिलाफ उस वक्त आंदोलनरत हो गये, जब केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए तीन नये कृषि कानून लेकर आई थी। कानून को लेकर सरकार का तर्क है कि इससे किसानों की आमदनी दो गुनी हो जायेगी। इतना ही नहीं किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकेंगे। जबकि किसानों का आरोप हो कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त कर देगी। जिसको लेकर दो महीने से आंदोलन लगातार जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...