1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. OMG! इस मशहूर हस्ती ने फिक्स करवायी 1 अरब 74 करोड़ रुपये की तीसरी ऑख, अब नहीं झेल पा रहे दर्द

OMG! इस मशहूर हस्ती ने फिक्स करवायी 1 अरब 74 करोड़ रुपये की तीसरी ऑख, अब नहीं झेल पा रहे दर्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
OMG! इस मशहूर हस्ती ने फिक्स करवायी 1 अरब 74 करोड़ रुपये की तीसरी ऑख, अब नहीं झेल पा रहे दर्द

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

वायरल पोस्ट डेस्क/नई दिल्ली: शौक इंसान की बड़ी चीज़ होती है, एक शौक ही है जो इंसान को कभी-कभी गलत भी करने को मजबूर कर देता है। लेकिन शौक जब सनक बन जाए तो कुछ भी होना लाजमी हो जाता है। ऐसे ही शौक को सनक बना बैठने वाली स्टोरी आज हम आपको बताने वाले है।

दरअसल, एक अमेरिकन रैपर ने दुनिया को सबसे महंगे इन्वेस्टमेंट के बारे में बताने के लिए ऐसा कारनामा कर लिया जिसको लेकर बाद में उन्हें बेहद पछतावा हुआ। जी हां अमेरिकन रैपर Symere Bysil Woods ने 11 कैरेट का महंगा हीरा अपने माथे पर सिलवा लिया। तीसरी आंख जैसे नजर ने वाले इस पिंक कलर के हीरे को अपने माथे पर फिक्स करवाने के बाद वूड्स को काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ा।

बता दें  कि 2017 से पैसे जोड़ रहे वुड्स ने कुछ समय पहले ही 11 कैरेट का ये हीरा करीब 1 अरब 74 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस अमेरिकन रैपर का सोचना था कि जब उन्होंने इतने पैसे खर्च किए ही है तो इस हीरे को ऐसे यूज करें कि सारी दुनिया देखे।अपने सोशल मिडिया अकाउंट से वुड्स ने 30 जनवरी को ही इस हीरे के बारे में ट्वीट किया था, और तभी से ही लोग इसकी डिटेल्स मांग रहे थे। 11 कैरेट के इस हीरे को अपने माथे पर सिलवाने के बाद रैपर ने अपनी तस्वीर सोशल मिडिया पर शेयर की, फैंस ने इसे वुड्स की तीसरी आँख बताया। हालांकि, वुड्स ने अपने फैंस को अपने दर्द के बारे में बताते हुए कहा कि उसे ये हीरा काफी महंगा पड़ा। इसकी कीमत वो 2017 से चुका रहा है।

26 साल के इस रैपर ने अपने फेस पर काफी पियरसिंग करवा रखी है। और अब इस नए बॉडी ज्वेलरी को लोगों के साथ शेयर कर वुड्स ने पने फैंस को चौंका दिया। अब ये हीरा हमेशा वुड्स के माथे पर रहेग। हालांकि, वुड्स ने बताया कि अब हीरे की वजह से उसके माथे में स्वेलिंग हो रही है। धीरे-धीरे उसका माथा फूलता जा रहा है। साथ ही उसे काफी दर्द भी हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...