1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नहीं बंद हो रहा ” इंडिया टुडे ग्रुप ” का यह चैनल, सुप्रिय प्रसाद का आया बयान

नहीं बंद हो रहा ” इंडिया टुडे ग्रुप ” का यह चैनल, सुप्रिय प्रसाद का आया बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नहीं बंद हो रहा ” इंडिया टुडे ग्रुप ” का यह चैनल, सुप्रिय प्रसाद का आया बयान

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है वही कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाये जाने की खबरे आ रही है। ऐसे में देश के कई सेक्टर्स ऐसे है जो इससे प्रभावित हुए है और एक ऐसा ही सेक्टर है मीडिया जगत।

दरअसल हमने आपको बताया था की कैसे विज्ञापन नहीं मिलने के कारण कई पत्रिकाओं को अपना प्रकाशन बंद करना पड़ा है और इसी की आड़ में ये अफवाह चल पड़ी की अरुण पुरी के स्वामित्व वाले टीवी टुडे ग्रुप के एक चैनल ‘दिल्ली आज तक’ का ऑपरेशन बंद किया जाएगा।

खबरें आयी कि  ‘दिल्ली आज तक’ का आधा स्टाफ ग्रुप के बाकी न्यूज़ चैनलों में समायोजित किया जाएगा। बाकी आधे स्टाफ को जाना होगा। लेकिन ये महज एक अफवाह थी।

दरअसल इन अफवाहों के सामने आने के बाद टीवी टुडे ग्रुप न्यूज़ चैनल्स के न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद की और से सपष्टीकरण आया है और इसमें साफ़ लिखा गया है की ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। उन्होनें लिखा, कि ‘दिल्ली आज तक’ चैनल बंद हो रहा है, बिल्कुल गलत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...