1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लोकसभा टीवी के एडिटर इन चीफ को लेकर आयी ये बड़ी खबर

लोकसभा टीवी के एडिटर इन चीफ को लेकर आयी ये बड़ी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लोकसभा टीवी के एडिटर इन चीफ को लेकर आयी ये बड़ी खबर

लोकसभा टीवी से बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल लोक सभा टीवी के एडिटर इन चीफ कम चीफ एग्जिक्यूटिव आशीष जोशी को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि वो फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण यह निर्णय लिया गया है।

आपको बता दे, लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी श्रीकांत. एस ने 30 मार्च को जारी पत्र में यह जानकारी दी है।

दरअसल 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर संतोष कुमार की ओर से जारी एक पत्र में आशीष जोशी के कॉन्ट्रैक्ट को 31 मार्च से खत्म किए जाने की बात कही गई थी।

हालांकि, आशीष जोशी का कॉन्ट्रैक्ट 31 मई को खत्म होना था, लेकिन सचिवालय ने दो महीने पहले ही इसे खत्म करने के आदेश जारी किए थे।

आशीष जोशी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का लगभग 20 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से की थी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...