मुंबई: 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। रेखा ने महज 4 साल की उम्र में तेलुगु फिलम ‘इंती गुट्टू’ में काम किया था। वहीं उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘अनजाना सफर’ थी जो कि 1969 में रिलीज हुई थी। हालांकि, सेंसरशिप की वजह से यह फिल्म 10 साल बाद रिलीज हो पाई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा जब महज 15 साल की थीं तो उन्होंने फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के एक्टर ने एक सीन में रेखा को जबर्दस्ती Kiss कर लिया था। फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर बिस्वजीत थे। एक सीन में उन्हें रेखा को किस करना था लेकिन वो जबर्दस्ती रेखा को करीब 5 मिनट तक KISS करते रहे थे। अपने साथ हुए इस वाकये के चलते रेखा सेट पर ही रो पड़ी थीं।
दरअसल, रेखा के लिए ये लम्हा किसी सेक्शुअल हैरेसमेंट से कम नहीं था। क्योंकि उन्हें बिना बताए एक एक्टर 5 मिनट तक चूमता रहा था। यासेर उस्मान की किताब ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस बात का जिक्र किया गया है। फिल्म ‘अनजाना सफर’ के दौरान रेखा 15 साल की थीं। इस मूवी में एक रोमांटिक गाने के लिए रेखा और बिस्वजीत को एक किसिंग सीन करना था, जिसके बारे में मेकर्स ने रेखा से कोई बात नहीं की थी। कुल मिलाकर रेखा को इस सीन के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीन रेखा को जानबूझकर परेशान करने के लिए रखा गया था। हालांकि, सब कुछ तैयार हो चुका था और इसके बाद डायरेक्टर राजा नवाथे ने एक्शन बोला और एक्टर बिस्वजीत ने रेखा को Kiss करना शुरू किया। इस तरह वो करीब 5 मिनट तक रेखा को चूमते रहे।
विश्वजीत ने जैसे ही रेखा को Kiss करना शुरू किया, वो चौंक गईं। कैमरा रोल होता रहा लेकिन इस दौरान न डायरेक्टर ने कट बोला और न ही विश्वजीत ने रेखा को Kiss करना बंद किया। इस दौरान रेखा की आंखें बंद थीं। लेकिन उन आंखों से आंसू बहते साफ नजर आ रहे थे। इस किसिंग सीन के बाद रेखा रो पड़ी थीं। लेकिन वहां मौजूद लोग तालियां बजा रहे थे।