1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर? 4 जिलों में 112 बच्चे संक्रमित…

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर? 4 जिलों में 112 बच्चे संक्रमित…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर? 4 जिलों में 112 बच्चे संक्रमित…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस लगातार खतरनाक साबित हो रहा है। अब कोरोनावायरस बच्चों को निशाना बना रहा है। तो सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड में कोरोनावायरस की तीसरी लहरा चुकी है? दरअसल देश के बड़े डॉक्टर और विशेषज्ञों ने पहले आशंका जताई थी कि देश में अभी कोरोनावायरस की तीसरी लहर आना बाकी है।

देश के बड़े डॉक्टर्स पहले ही कह चुके हैं कि तीसरी लहर में छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा संक्रमण होगा। लेकिन ये लहर अक्टूबर से दिसंबर के बीच बताई गई थी। हैरानी की बात ये है कि ऐसी खबरें उत्तराखंड से आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि उत्तराखंड के चार जिलों में 112 बच्चे कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इन में नवजात शिशु भी शामिल हैं, 2 साल के बच्चे भी शामिल है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से एक कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए एक वर्चुअल बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि 4 जिलों में 112 बच्चे कोरोनावायरस संक्रमित हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि संक्रमित होने वाले बच्चों में सबसे ज्यादा बच्चे रुद्रप्रयाग जिले से हैं। रुद्रप्रयाग जिले में 44 बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसमें एक नवजात शिशु जबकि बाकी बच्चे 2 से 13 साल के बीच है। सभी बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

उधर हरिद्वार के सीएमओ डॉ एसके झा ने बताया है कि उनके जिले में 14 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इन बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 40 बच्चे संक्रमित है। डॉक्टर और विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 271810 मामले

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 7899

बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3749

चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 7932

चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 5864

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 95943

हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 42455

नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 32218

पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 12970

पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 6385

रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 5512

टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11226

उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 30337

उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 9320

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...