1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक ऐसी सरकार है जो स्वीकार ही नहीं करती कि “मंदी” जैसा कोई शब्द भी होता है-पूर्व प्रधानमंत्री

एक ऐसी सरकार है जो स्वीकार ही नहीं करती कि “मंदी” जैसा कोई शब्द भी होता है-पूर्व प्रधानमंत्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक ऐसी सरकार है जो स्वीकार ही नहीं करती कि “मंदी” जैसा कोई शब्द भी होता है-पूर्व प्रधानमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मोंटेक सिंह अहलूवालिया की पुस्तक ‘बैकस्टेज’ के लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने यूपीए सरकार के अच्छे बिंदुओं के साथ ही उसकी कमजोरियों के बारे में भी लिखा है। साथ ही डॉ. मनमोहन ने देश में आर्थिक स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो स्वीकार ही नहीं करती कि “मंदी” जैसा कोई शब्द भी होता है। यदि आप समस्याओं का सामना नहीं कर सकते, तो आपको सुधार के लिए विश्वसनीय जवाब मिलने की संभावना न के बराबर हो जाएगी। आज देश में बेरोजगारी के संकट के कराण नौजवान दर-दर की ठोकरे खा रहा है और कुछ भी रास्ता नहीं मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। यह बेहद ही गंभीर समस्या है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ने कहा कि, मुझे लगता है कि इन मुद्दों पर चर्चा होनी  बेहद जरूरत है। देश की ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई है जो अब देखने को मिल रही है। ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हम हर चीज के लिए दूसरे देशों पर पूरी तरह निर्भर हो जाएंगे। मौजूदा सरकार को इस गंभीर समस्या को समझाना चाहिए और देश को मंदी से बाहर लाना चाहिए। खाली बातों से देश की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं हो जाएगी, उसके लिए कुछ करना भी पड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...