1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 3 करोड़ के पास पहुंची, 24 घंटों में मिले 3 लाख मरीज

दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 3 करोड़ के पास पहुंची, 24 घंटों में मिले 3 लाख मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 3 करोड़ के पास पहुंची, 24 घंटों में मिले 3 लाख मरीज

कोरोना महामारी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आपको बता दे कि दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। दो करोड़ 83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 5 हजार 927 लोगों की जान चली गई है।

पूरी दुनिया में 70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल 70 लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले भारत में बढ़ रहे हैं। आपको बता दे देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 96 हजार 551 हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1209 लोगों की मौत हुई है।

देश में में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है।

इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 43 हजार 80 है और 35 लाख 42 हजार 663 लोग ठीक हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...