‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की ओपिनियन एडिटर ए बेरी वीज ने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने उत्पीड़न और उनसे असहमत लोगों द्वारा प्रतिकूल माहौल बनाने को वजह बताया है।
आपको बता दे, प्रमुख पत्रकार एंड्रियू सुलिवन ने भी सामाजिक और नस्ली मामलों के बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए ‘न्यूयॉर्क मैगजीन’ से इस्तीफा दे दिया था।
अपने इस्तीफे के बारे में ए बेरी वीज का कहना है कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया और उन सहकर्मियों को इसका कोई डर नहीं था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है।
वीज ने कहा, ‘बौद्धिक जिज्ञासा ‘द टाइम्स’ में अब एक बोझ बन गई है। हालांकि टाइम्स की ओर से उत्पीड़न के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।